LIVE UPDATE
Trending

कांग्रेस सरकार को घेरने BJP की बड़ी तैयारी, “छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान” के साथ सड़क पर उतरेंगे बीजेपी के कद्दावर नेता

छत्तीसगढ़ में अभी विधानसभा चुनाव को 1 साल बाकी है इसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी एक्टिव हो गई है. बीजेपी कांग्रेस की भूपेश सरकार को चारों तरफ से घेरने की तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी ऐसा कोई भी मौका नहीं चूकना चाहती जिससे कांग्रेस सरकार को घेरा जा सके. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को घेरने के लिए बीजेपी छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है. यह अभियान 14 दिसंबर से दुर्ग जिले से शुरू होगी. 

स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक को घेरने की होगी कोशिश

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2018 के परिणाम के बाद विपक्ष में बैठी बीजेपी अब फिर से सक्रिय हो चुकी है. बीजेपी  प्रदेश संगठन के रणनीति के अनुसार अब जिला स्तर पर योजनाएं नहीं बनाई जाएगी बल्कि अब सभी रणनीतियां विधानसभा व लोकसभा स्तर पर तैयार होंगी. जिससे स्थानीय मुद्दों पर प्रमुखता से स्थानीय कांग्रेस विधायक और जनप्रतिनिधि को घेरा जा सके. इसके लिए बीजेपी 14 से 25 दिसम्बर तक दुर्ग लोकसभा के सभी 9 विधानसभाओं में इन सभाओं का आयोजन करेगी.

14 से 25 दिसम्बर तक होगा सभाओं का आयोजन

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार को घेरने के लिए जिले के प्रभारी पुरन्दर मिश्रा ने तारिखों की जानकारी देते हुए दुर्ग जिला कार्यालय में हुए बैठक में बताया कि 14 दिसम्बर से सभाओं की शुरुआत होगी. जिसमें 14 को दुर्ग ग्रामीण, 15 को अहिवारा, 16 को साजा, 17 को भिलाई नगर, 17 को भिलाईनगर, 19 को वैशाली नगर, 20 को दुर्ग शहर, 21 को नवागढ़, 22 को बेमेतरा, 23 को पाटन में सभा का आयोजन किया जाएगा.

बीजेपी के कद्दावर नेता आज से करेंगे छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान की शुरुआत

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 दिसंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की आम सभा दोपहर 1 बजे से मां कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा टैंक रिसाली में आयोजित की गई है. इस बैठक में प्रदेश द्वारा निर्धारित वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं पूर्व हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही राज्यसभा सांसद सरोज पांडे दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, भिलाई जिला बीजेपी  प्रभारी संतोष बाफना, दुर्ग जिला बीजेपी प्रभारी पुरंदर मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू समेत भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *