LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर का राज्योत्सव में दिखा अनोखा अंदाज….गिटार पर गाया “जय हो छत्तीसगढ़ मैया”, हर तरफ IAS की तारीफ कर रहे लोग

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 22 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जश्न का मोहाल था। इस दौरान राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में धूम धाम से राज्योत्सव मनाया गया। इस ऐतिहासिक दिन पर बलोदा बाजार कलेक्टर IAS रजत बंसल का एक अलग अवतार जिले के लोगों ने देखा। राज्योत्सव कार्यक्रम 2022 में कलेक्टर रजत बंसल ने अपनी आवाज़ और गिटार की धून पर जमकर रंग जमाया । कलेक्टर के इस अनोखे अंदाज़ को देखकर हर कोई हैरान था। तो वही IAS रजत बंसल के इस छुपे टैलेंट की लोग जमकर तारीफ कर रहे है।

गिटार पर थिरकती अंगुलियों के बीच साथी अधिकारियों की फरमाइश पर जिला कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में गाना गाया। गिटार थामे कलेक्टर रजत बंसल ने अपनी आवाज का जादू राज्योत्सव में बिखेरते नजर आए। इस गाने के बोल थे.”…अब्बड सुगहर हे हमर छत्तीसगढ….” लोगो ने तालिया बजाकर कलेक्टर का उत्साह वर्धन किया । कलेक्टर रजत बंसल ने खुद अपने स्वरचित गाने को गा रहे थे

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *