LIVE UPDATE
Trending

कलेक्टर खुद फावड़ा लेकर जांचने लगे सड़क की गुणवत्ता…..बिना कंप्रेशर मशीन से सड़कों की मरम्मत,धूल साफ किए बगैर चल रहा पेंच वर्क, भड़के अफसर

बिलासपुर में बारिश के दौरान जर्जर सड़कों में चल रहे पेंचवर्क का काम देखने निकले कलेक्टर सौरभ कुमार ने पेंच वर्क में फावड़ा चलाकर देखा। उनका फावड़ा लगाते ही सड़कें उधड़ गई। दरअसल, सड़क के पेंच वर्क के पहले धूल और मिट्‌टी को साफ किए बगैर ही डामरीकरण किया जा रहा था, जिसे देखकर कलेक्टर नाराज हो गए। उनका कहना था कि धूल और मिट्‌टी में डामर कैसे पकड़ बनाएगा। इस दौरान उन्होंने PWD अफसरों और ठेकेदार पर जमकर नाराजगी जताई और बिना कंप्रेशर मशीन के गड्‌ढों को भरने और पेंचवर्क नहीं करने की चेतावनी भी दी।

बारिश और नगर निगम की बेतरतीब खुदाई से शहर के ज्यादातर सड़कों का खस्ताहाल हो चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बिलासपुर में अफसरों की क्लास ली थी। इस दौरान उन्होंने अफसरों को सड़कों की हालत सुधारने और गड्‌ढों को भरकर मरम्मत का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
April 8, 2026
RBI MPC Meeting: देश के सेंट्रल बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़कों के पेंचवर्क की गुणवत्ता परखने कलेक्टर ने चलाया फावड़ा।

सड़कों के पेंचवर्क की गुणवत्ता परखने कलेक्टर ने चलाया फावड़ा।

कुछ जगहों पर शुरू हुआ काम, कलेक्टर ने बारीकी से की जांच
लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में अभी साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा रोड में मरम्मत का काम शुरू किया है। सोमवार दोपहर कलेक्टर सौरभ कुमार सड़कों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को बारीकी से देखा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
April 14, 2026
बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटिया मटेरियल और कंप्रेशर मशीन का उपयोग नहीं करने पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुधार कार्य के लिए उपयोग किए जा रहे सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की और नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पेंच वर्क में स्तरहीन काम न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गड्ढों में सामग्री भरने के बाद उसे कम्प्रेशर मशीन का उपयोग कर सही तरीके से समतल नहीं करने पर अफसरों को फटकार लगाई।

धूल-मिट्‌टी की सफाई के बिना चल रहा डामरीकरण।

धूल-मिट्‌टी की सफाई के बिना चल रहा डामरीकरण।

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने गिनाई समस्याएं, कलेक्टर बोले- अब होगा निराकरण
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की शिकायत की। इसके साथ ही नगर निगम की विभिन्न मूलभूत समस्याएं भी गिनाई। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न सड़कों की 177 किलोमीटर में 4 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से केवल पेचवर्क का काम किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी।

CM के निर्देश के बाद भी लेटलतीफी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में लोक निर्माण विभाग के अफसरों की समीक्षा बैठक ली थी। इसमें उन्हें बारिश के दौरान जर्जर सड़कों के शीघ्र मरम्मत करने के लिए कहा था। लेकिन, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी बिलासपुर में सड़कें बदहाल है और लोक निर्माण विभाग के अफसर सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर उदासीन हैं।

Related Articles