LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : ओमिक्रॉन की भारत में एंट्री….देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मरीज मिले, मचा हड़कंप

देश में 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) के दो केस की पुष्टि हुई है. दोनों ही केस कर्नाटक में मिले हैं. 66 साल और 46 साल के दो लोगों में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है और इसके हल्के लक्ष्ण हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 29 देशो में 373 ओमिक्रोन के केस दुनिया में रिपोर्ट हुए हैं. भारत इस पर नजर रखे हुए है.

लव अग्रवाल ने कहा कि ये ओमिक्रोन वैरिएंट बीटा और डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा तेजी से फैलता है. डब्लूएचओ के मुताबिक इस वैरिएंट में 45 से 52 म्यूटेशन देखे गए हैं. रिपोर्ट में जो अब तक आई है उसमें इसे माइल्ड पाया गया है. ओमिक्रोन के खतरों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन पर हमें ध्यान देना है, उसी तरह मास्क और बाकी चीज़ें जैसे हाथ धोना जारी रखना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लव अग्रवाल ने कहा कि जो भी यात्री एट रिस्क देशों से आ रहे हैं, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है. अगर कोरोना की पुष्टि होती है तो उन्हें गाइडलाइन के मुताबिक, ट्रीट किया जाता है. अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाता है.

30 नवंबर को अपडेट सूची के अनुसार, जोखिम वाले (एट रिस्क) देशों में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) आए हैं लेकिन पैनिक करने की जरूरत नहीं है. कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है. लोगों को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए. वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि 125 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है और 89 फिसदी को पहली डोज लग चुकी है. हर घर दस्तक कार्यक्रम की वजह से वैक्सीन में बढ़ोतरी हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles