LIVE UPDATE
Trending

पूर्व IAS अधिकारी राजीव अग्रवाल को फेसबुक ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पहले UBER में भी दे चुके हैं सेवा

फेसबुक इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्व आईएएस अधिकारी और उबर के पूर्व कार्यकारी राजीव अग्रवाल को अपना सार्वजनिक नीति निदेशक नियुक्त किया है। वह पद पर अंखी दास की जगह लेंगे, जिन्होंने एक विवाद में फंसने के बाद पिछले साल अक्टूबर में पद छोड़ दिया था।
अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी ने बयान में कहा कि अग्रवाल इस भूमिका में भारत में फेसबुक के लिए महत्वपूर्ण नीति विकास पहलों को परिभाषित करेंगे और उनका नेतृत्व करेंगे।

इन पहलों में उपयोगकर्ता सुरक्षा, डेटा संरक्षण एवं गोपनीयता, समावेश और इंटरनेट शासन शामिल हैं। इस भूमिका में अग्रवाल फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित मोहन के अधीन काम करेंगे और भारतीय नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे। बयान के मुताबिक अग्रवाल इससे पहले ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता उबर में भारत और दक्षिण एशिया के लिए सार्वजनिक नीति के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) के रूप में 26 वर्ष अपनी सेवा दी है, और उत्तर प्रदेश राज्य के नौ जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया है। बयान में कहा गया कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (वाणिज्य मंत्रालय) में संयुक्त सचिव के रूप में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर भारत की पहली राष्ट्रीय नीति का संचालन किया और भारत के बौद्धिक संपदा कार्यालयों के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

इसमें कहा गया है कि वह अन्य देशों के साथ आईपीआर पर भारत के प्रमुख वार्ताकार होने के अलावा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार मंच से भी जुड़े रहे हैं।अजित मोहन ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि फेसबुक भारत के उस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में एक सहयोगी है जिसमें डिजिटल एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, “अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ, राजीव पारदर्शिता, जवाबदेही, सशक्त और सुरक्षित समुदायों के निर्माण के हमारे अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, जिसे हम अपनी जिम्मेदारी मानते हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *