LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती….2018 के आवेदकों को फिर से भरना होगा फार्म, अभ्यर्थी 1 से 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन

वर्ष 2018 के आवेदकों को फिर से करना होगा ऑनलाईन आवेदन लेकिन परीक्षा शुल्क दोबारा नहीं देना होगा

रायपुर,17 सितंबर 2021/ राज्य शासन की अनुमति प्राप्त होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। सभी आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी । उक्त भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने वर्ष 2018 में में आवेदन किया था उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए फिर से नवीन फॉर्मेट में ऑनलाईन आवेदन करना होगा लेकिन उनसे दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से ऑनलाईन आवेदन नहीं करेंगे उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबलाईट https://cgpolice.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की वनटाईम विशेष छूट के फलस्वरूप दिनांक 1 जनवरी 2021 की स्थिति में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी जिनकी आयु 34 वर्ष होगी, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट होगी अर्थात दिनांक 1 जनवरी 2021 की स्थिति में अधिकतम आयु 39 वर्ष होगी वे परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे ।

नये नियम ‘ छ्त्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021’ के अंतर्गत लिखित परीक्षा को पर्याप्त महत्व दिया गया है। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा की दक्षता, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और एप्टिट्यूट टेस्ट से संबंधित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नये भर्ती नियम के अनुसार आयोजित की जाएगी। जिसके तहत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी के राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रावीण्यता होने पर बोनस के रूप में 10 अंक प्रदान किये जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *