LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh Maoist Attack: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस नक्‍सली हमले पर तत्‍काल कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी-अभी जगदलपुर पहुंचे गए हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जगदलपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसीव किया. इसके बाद दोनों लोगों ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 14 सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि देने के बाद गृह मंत्री अमित शाह यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में हिस्‍सा लेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा आईबी, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान मुठभेड़ में चूक पर मंथन के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह और राज्‍य के सीएम भूपेश बघेल अस्पताल में घायल जवानों से मिलेंगे. यही नहीं, दोनों नेता सीआरपीएफ शिविर का दौरा भी करेंगे. जबकि शाह करीब 3:30 से 5:30 बजे तक रायपुर में रहेंगे. इस दौरान गृह मंत्री चार निजी अस्पतालों में जाकर घायल जवानों से मुलाकात करेंगे. बता दें कि रायपुर के रामकृष्ण, एमएमआई, बालाजी और नारायणा अस्पताल में नक्‍सली मुठभेड़ में घायल जवानों का इलाज चल रहा है. जवानों से मुलाकात के बाद शाह शाम को करीब 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि सरकार शांति और प्रगति के ऐसे दुश्मन नक्सलियों के साथ हमारी लड़ाई ताकत के साथ जारी रहेगी और हम इसे मुकाम तक पहुंचाएंगे. इसके साथ शाह ने ट्वीट किया, ‘मैं छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को नमन करता हूं. राष्ट्र उनके शौर्य को कभी नहीं भूलेगा. मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *