LIVE UPDATE
Trending

पूर्व मंत्री अमर ने बजट पर CM भूपेश को घेरा, कहा – घोषणाजीवी सरकार के मुख्यमंत्री की ब्रांडिग वाला किताबी बजट, जनता की उम्मीदों को डुबाने वाला बजट…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार के तीसरे बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व वित्त वाणिज्य और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य जनता की उम्मीदों को डुबाने वाला बजट पेश किया है । यह बजट भूपेश बघेल की घोषणाजीवी सरकार का कागजी बजट मात्र है जिसका जनता के हितों से कोई विशेष सरोकार नहीं है। राजकोषीय घाटा बढ़ते जा रहा है सरकार जीएसडीपी के 25% की लोन लिमिट का भ्रम फैलाकर बिना विकास योजनाओं में खर्च किये राज्य की जनता पर कर्जो का बोझ लादते जा रही है। उद्योग और सेवा क्षेत्र को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है । एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में किये गए प्रावधान नाकाफी है, कोरोना की चुनौती पूर्ण परिस्थिति में भी सुधारों की बजाए मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग करने के लिए घोषणाएं की गई है |

युवाओं के लिए विशेषकर निराश करने वाला बजट रहाएरोजगार और नई भर्ती के लिए ध्यान नही दिया गयाएशासकीय कर्मियों के लिए झुनझुने का भी प्रावधान नही किया गया । वैसे भी विभागों से पहले ही 6% – 10% कटौती वाले प्राक्कलन मंगाए गए थे तो जनता को बजट से पहले ही कोई आशाएं नही थी जो आज सही साबित हुई । गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारना जरुरी है । छत्तीसगढ़ को गढ़ने के लिए कोई व्यवस्था की जा रही है यह बजट में कहीं दिखाई नहीं पड़ता |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शायराना अंदाज के बदले शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि –

वक्त था मुश्किल में
“तुमने क्या अच्छा सिलह दिया
कर्ज के लिए कर्ज लेकर
सबको कर्ज में डुबो दिया….

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *