LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई शुरू….सदन में राज्यपाल उइके ने कहा – मेरी सरकार ने कोरोना काल में सुझबूझ के साथ का किया काम…

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ ही प्रारंभ हो गया है। महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपने अभिभाषण की शुरुआत कोरोना संक्रमण की वजह से आई विपदा के साथ किया। उन्होंने कहा कि इस विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार का मनोबल कमजोर नहीं हुआ। बल्कि राज्य सरकार ने पूरी शिद्दत के साथ के साथ कोरोना से निपटने के लिए उन तमाम इंतजामों पर ध्यान दिया, जिसकी वास्तव में आवश्यकता थी।

इसके पहले आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे बैठक में शामिल हुए। ​इनके अलावा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल रहे। बैठक में सत्र के दौरान होने वाली 24 बैठकों की रूपरेखा तय की गई है। बजट सत्र की शुरुआत राजकीय गीत के साथ हुई है। 1 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश का बजट पेश करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य में कोरोना काल के संकट के बावजूद किसानों से लेकर आम आदमी की जरूरतों का ख्याल रखते हुए स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावशील रखा और इन विकट परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश में नियमों का पालन को पूरी तरह से नियंत्रित रखने में सरकार ने बेहतर कार्य किया है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से किए वायदे को इस संकट की घड़ी में भी निभाया है।

सरकार ने कुपोषण और एनिमिया से निपटने की दिशा में जोरदार तरीके से काम किया है। प्रदेश के गांव-गांव तक इस योजना को पहुंचाने में सरकार ने अपने प्रयास में किसी तरह की कमी नहीं की। राज्यपाल ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान भी राज्य सरकार ने बेहतर काम किया, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ को उठने में वक्त नहीं लगा और राज्य का जनजीवन जल्द ही पटरी पर लौट आया।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में बेहतर सड़क निर्माण की दिशा में सरकार जहां पूरी ताकत से काम कर रही है, वहीं अब प्रदेश को विमानन सेवाओं में भी अव्वल करने का भी प्रयास जारी है, जिसके तहत अब राजधानी और जगदलपुर के बाद बिलासपुर और अंबिकापुर से भी विमान सेवा प्रारंभ होने जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि बिलासपुर से 1 मार्च को पहली उड़ान की स्वीकृति का मिलना आसान नहीं था, लेकिन मेरी सरकार के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

मेरी सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में, जब तमाम शैक्षणिक संस्थान बंद थे, तब भी नवाचार के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने का प्रयास किया। इसकी तारीफ नीति आयोग सहित स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी की है। प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की दिशा में बढ़ाया गया प्रयास अपने आप में बेहद सराहनीय है। इसका लाभ प्रदेशभर के गरीब छात्र-छात्राओं को मिलेगा और महंगे व खर्चीले स्कूलों से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *