LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : अब 7 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, बिना मास्क वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगा सामान…आदेश जारी

छत्तीसढ़ में कोरोना की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ रही है, राजधानी रायपुर में भी कोरोना का आंकड़ा इजाफा हो रहा है, इसे देखते हुए रायपुर कलेक्टर और व्यापारिक संगठनों के बीच हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि राजधानी रायपुर में अब दुकानें 7 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं, दुकानों में बिना मास्क के अब कोई भी सामान नहीं मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, रायपुर कलेक्टर ने आज कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर एएसपी और व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सभी दुकानों को 7 बजे तक बंद करने पर सहमति बनी है। साथ ही दुकानों में आने वाले ग्राहकों को बिना मास्क सामान नहीं देने का फैसला लिया गया है। वहीं, दुकानें 7 बजे के बाद खुल रहने पर दुकान संचालकों पर कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि राजधानी रायपुर में आज भी 67 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, कल भी 96 मरीजों की पुष्टि हुई थी। अब तक राजधानी में कुल 737 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 359 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 442 लोगों का उपचार जारी है। वहीं, 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles