LIVE UPDATE
Trending

मरवाही उपचुनाव ब्रेकिंग : धर्मजीत सिंह ने सरकार के ख़िलाफ़ EC से की शिकायत, बोले – चुनाव प्रभावित करने अभी से सत्ता का दुरुपयोग, तोड़ फोड़ की राजनीति के साथ पद-पावर और पैसा का लालच…

जन सेवा छोड़, दल सेवा में लगे शासकीय कर्मचारी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधायक दल के विधायक धर्मजीत सिंह ने मरवाही चुनाव में कांग्रेस पर अभी से ही सत्ता का दुरूपयोग का आरोप लगाया है, उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि तोड़ फोड़ की राजनीति के साथ पद-पावर और पैसा दुरुपयोग शुरू हो गया है, जन सेवा छोड़, दल सेवा में लगे शासकीय कर्मचारी की शिकायत निर्वाचन आयोग जकाँछ ने की है |

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व जनप्रिय नेता स्व अजीत जोगी जी के निधन के पश्चात मरवाही विधानसभा में उपचुनाव होना प्रस्तावित है । ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा तोड़फोड़ की राजनीति के साथ पद, पावर और पैसे का दुरुपयोग शुरू कर दिया । मरवाही विधानसभा में जोगी जी के लोकप्रियता से बुरी तरह घबराई कांग्रेस पार्टी का मंत्रीमंडल अब मरवाही की ओर कुच कर रहा है । स्व जोगी जी दशगात्र के दूसरे दिन ही जकाँछ के एक नेता को तोड़कर काँग्रेस में शामिल कर लेने के साथ तोड़ फोड़ का सिलसिला चालू हुआ और अब तो हद ही हो गई कि कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम जन चाय चौपाल कार्यक्रम तक को भी शासकीय कर्मचारियों के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है और कार्यक्रम को सफल बनाने का लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध आदेश मरवाही सीईओ के द्वारा जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कांग्रेस के जन चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मरवाही जनपद पंचायत के सीईओ महेश कुमार यादव के द्वारा नियम के विरुद्ध आदेश जारी किया है जिसमें उनके द्वारा कांग्रेस राजनीतिक पार्टी के कार्यों कार्यक्रम के लिए मुनादी करने और सहयोग करने आदेशित किया है । सीईओ महेश यादव का यह आचरण सत्ता की कठपुतली की तरह होने के साथ ही सिविल आचरण नियम के विपरीत भी है। विधायक धर्मजीत सिंह ने इस सम्बंध में राज्य निर्वाचन आयोग से लिखित शिकायत करते हुए सीईओ महेश कुमार यादव के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles