LIVE UPDATE
Trending

इस IPS ने 24 घंटे पहले ही बता दिया था कैसे होगा विकास दुबे का एनकाउंटर, एक दिन पुराना ट्वीट हो रहा वायरल…..बताया था कैसे मारा जाएगा विकास

उत्तर प्रदेश के वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे के भागने से लेकर गिरफ्तारी तक और उसके बाद अब एनकाउंटर पर सवाल उठते दिख रहे हैं, सबसे ज्यादा सवालिया निशान उत्तर प्रदेश की पुलिस पर खड़े हो रहे हैं, विपक्ष ही नहीं अब तो पुलिस विभाग के कुछ आला अधिकारी भी इस एनकाउंटर पर प्रश्नचिन्ह लगाते दिख रहे हैं |

इस पूरे मामले के बीच आईपीएस अमिताभ ठाकुर का एक दिन पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उन्होंने अपने इस ट्वीट में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
जनसंपर्क आयुक्त ने ली बैठक : बंसल रजत बोले- डिजिटल दौर में जनसंपर्क की नई कसौटी, न्यू मीडिया में दक्षता अनिवार्य
जनसंपर्क आयुक्त ने ली बैठक : बंसल रजत बोले- डिजिटल दौर में जनसंपर्क की नई कसौटी, न्यू मीडिया में दक्षता अनिवार्य
April 25, 2026
रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में जनसंपर्क संचालनालय और जिला जनसंपर्क अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट पर लिखा है कि

विकास दुबे सरेंडर हो गया है, हो सकता है कल वह यूपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाए. इस तरह विकास दुबे चैप्टर क्लोज हो जाएगा. किंतु मेरी निगाह में असल जरूरत है इस कांड से सामने आई यूपी पुलिस के अंदर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुआ उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
April 25, 2026
Raipur: Public Relations Commissioner Rajat Bansal on Friday chaired a review meeting at the Samvad Office with officials from the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ ठाकुर के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 345 बार रीट्वीट किया जा चुका है, साथ ही इस पर 739 लाइक्स मिल चुके हैं, इस पर 51 लोगों के कमेंट भी आए हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
April 30, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ के ट्वीट को रीट्वीट करने वाले लोग लगातार यूपी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं, इसके ठीक पहले अमिताभ ने ट्वीट किया था कि हम विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं कर पाए, वह उज्जैन में सरेंडर हो गया, इतनी बड़ी घटना के बाद भी हम उसे अरेस्ट नहीं कर सके, वह कई स्थानों से घूमता हुआ सूदूर स्थान तक चला गया, मुझे लगता है इस बिंदु की भी गहराई से जांच की जानी चाहिए |

हम विकास दूबे को गिरफ्तार नहीं कर पाए और वह उज्जैन में सरेंडर हो गया, इतनी बड़ी घटना के बाद भी हम उसे अरेस्ट नहीं कर सके और वह कई स्थानों से घूमता हुआ सूदूर स्थान तक चला गया, मुझे लगता है इस बिंदु की भी गहराई से जाँच की जानी चाहिए |

सुबह जब यह खबर आई कि विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया, उसके बाद अमिताभ ठाकुर ने एक और ट्वीट कर पुलिस से सवाल किया है कि इतनी जल्दबाजी क्या थी? उनके आज के ट्वीट में अमिताभ ने लिखा है कि इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है?

इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है?

Related Articles