LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : रायपुर महापौर एज़ाज़ ढेबर के घर कोरोना की एंट्री, परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव…..उधर भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष समेत 11 बीजेपी पार्षद किए गए होम क्वारंटीन

राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ़्तार महापौर बंगले तक पहुंच चुकी है, रायपुर महापौर एजाज ढेबर के परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसकी जानकारी महापौर ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है,सभी को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है |

जानकारी के अनुसार महापौर एजाज ढेबर की मां, भाई और भाभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, सभी को रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एजाज ढेबर के भाई हाल ही में बैंग्लुरू से लौटे थे, जिसके बाद से ही वो परिवार के साथ होम क्वारंटीन में थे |

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महापौर एजाज ढेबर ने फेसबुक में बताया कि

“कुछ दिन पहले ही मेरे बड़े भाई बेंगलुरु से लौटे हैं और तब से सपरिवार होम क्वारेंटाइन में हैं, मैं खुद भी उनसे नहीं मिल पाया हूं। छत्तीसगढ़ आते ही उन्होंने सरकार के नियमों के तहत कोरोना की जांच कराई जिसमें मेरे भाई, भाभी और मां की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, उन सभी को इलाज हेतु रायपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मैं शहरवासियों से अनुरोध करता हूं कि कृपया सरकार द्वारा जारी सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करें और सभी संक्रमितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें”

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेता प्रतिपक्ष समेत 11 भाजपा पार्षद होम क्वारंटीन में, सामान्य सभा स्थगित

उधर नगर निगम भिलाई से भी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, नगर निगम भिलाई के नेताप्रतिपक्ष के साथ 11 भाजपा पार्षद होम क्वारंटाइन किए गए हैं । नेता प्रतिपक्ष की सास की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है । नेता प्रतिपक्ष के साथ संपर्क में आने वाले सभी भाजपा पार्षदों को क्वारंटाइन कर दिया गया । वहीं आज होने वाली सामान्य सभा स्थगित कर दी गई है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles