LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमण ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 22,771 नए मामले, 442 लोगों की हुई मौत

तमाम प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, लॉकडाउन हटाने के बाद से मामलों में और तेजी से देखने को मिला है | शनिवार को सामने आएं आंकड़ों में एक बार फिर 24 घंटों में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं |

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 22,771 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,48,315 पहुंच गई है. यह किसी एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 442 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18655 हो गई है | इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है जोकि बढ़कर 394227 पर पहुंच गई है, इसी के साथ देश में रिकवरी रेट 60.80 फीसदी पर बनी हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बढ़ते मामलों के बीच चिंता का विषय है पॉजिटिविटी का बढ़ना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3 जुलाई को पूरे देश में 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट किए गए इसी के साथ अब तक हुए टेस्टों की संख्या बढ़कर 95 लाख 40 हजार 132 हो गई है, पॉजिटिव रेट बढ़कर 9.39 फीसदी पर पहुंच गया है जोकि कल 9 फीसदी के नीचे था |

कोरोना के नए केस के मामलों में महाराष्ट्र अब भी सबसे आगे चल रहा है, मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 6364, तमिलनाडु में 4329, दिल्ली में 2520, तेलंगाना में 1892 और कर्नाटक में 1694 नए मामले सामने आए हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *