LIVE UPDATE
Trending

संसदीय सचिव की नियुक्ति को लेकर सियासत गरमाई : रमन सिंह और विधायक धर्मजीत सिंह के तीखे बोल, सीएम बघेल का पलटवार, कहा – रमन सिंह को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं

छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिव की नियुक्ति किए जाने के मामले को लेकर सियासी गलियारों बवाल मचा हुआ है । जहां एक ओर पूर्व सीएम रमन सिंह और जोगी कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह नेने संसदीय सचीव की नियुक्ति को लेकर सरकार पर हमला किया था, वहीं दूसरी ओर सीएम भूपेश बघेल ने उनके बयान पर पलटवार किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश अनुरूप की जाएगी ।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर ​कहा था कि संसदीय सचिव बनाए जाने की चर्चा की जा रही है, जब ये विपक्ष में थे तब हमारे निर्णय को असंवैधानिक कहते थे विरोध करते थे। अब ये भी वही सब काम कर रहे हैं, यह साबित करता है हमने संवैधानिक रूप से निर्णय लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोगी कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि सरकार जब काले हाथी को बचा नहीं पा रही है, ऐसे में संसदीय सचिव के साथ निगम व मंडलों में सफेद हाथी पालने का क्या औचित्य है, ये नियुक्ति रोक लगाना चाहिए, ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होना चाहिए | विधायक धर्मजीत सिंह ने भूपेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कोरोना काल में सरकार जब बजट का तीस प्रतिशत काट रही है, तो ऐसे समय में संसदीय सचिव के साथ निगम और मंडलों में सरकार को नियुक्ति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा |

सीएम बघेल ने रमन पर पलटवार करते हुए कहा है कि रमन सिंह तय कर लें कि उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में काम करना है या प्रदेश में रहना है। रमन को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है, उन्होंने ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि राज्य सरकार निगम और मंडलों अध्यक्षों सहित संसदीय सचिव के नाम तय कर आलाकमान को भेज चुकी है. आलाकमान की हरी झंडी मिलते ही राज्य में इन नियुक्तियों की घोषणा कर दी जाएगी. संसदीय सचिव सहित निगम और मंडलों में नियुक्ति के लिए मंत्री पद पाने से वंचित रह गए विधायकों को भी सूची में शामिल किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *