LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नम्बर शुरू, सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा चालू…. धनहा एप से भी किसान ले सकते है जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खरीफ वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में किसानों की शिकायत, सुझाव एवं पूछताछ के लिए राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर शुरू कर दिया गया है । साथ ही प्रदेश के किसानों को पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 पर भी जानकारी लेने, शिकायत करने अथवा सुझाव देने की सुविधा दी गई है । प्रदेश के किसान हेल्पलाइन नम्बर 112 एवं 1967 तथा 1800-233-3663 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है । यह हेल्पलाइन नम्बर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होंगे । हेल्पलाइन शुरू करने के संबंध में यहां मंत्रालय महानदी भवन से खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा आदेश जारी कर दी गई है ।

जारी आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर पर कोई भी किसान धान उपार्जन केन्द्र से संबंधित जानकारी ले सकता है और अपनी शिकायत एवं सुझाव भी दर्ज करा सकता है। हेल्पलाइन के अलावा किसान अपनी शिकायत एवं सुझाव जनभागीदारी वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx   पर आनलाइन दर्ज करा सकते है। इसके अलावा किसानों को धान खरीदी संबंधी जानकारी जैसे खरीदी केन्द्र में धान बेचने, टोकन, भुगतान आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा ’’धनहा’’ एप भी प्रारंभ किया गया है। एन्ड्रायड मोबाईलधारी किसान ’’धनहा’’ एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। खाद्य सचिव ने राज्य स्तरीय किसान हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी सभी धान खरीदी केन्द्रों में प्रदर्शित करने के साथ ही किसानों को भी इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles