चुनाव

बिग ब्रेकिंग : बिलासपुर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज! नामांकन वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस ने बदला अपना उम्मीदवार….संतोष की जगह शैलेन्द्र जायसवाल, दीपांशु की जगह पुष्पा दुबे होंगी कांग्रेस प्रत्याशी


नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश के सियासी गलियारों सरगर्मी चरम पर है। वहीं, आज नामांकन वापसी के दिन पार्टी के नेता बागी कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हुए ताकी बागी पार्टी का सियासी गणित न बिगाड़ें। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम के उम्मीदवार को बदल दिया है।

कांग्रेस ने आखरी मौके पर पर बिलासपुर नगर पालिक निगम के पांच प्रत्याशियों के नाम में फेरबदल कर दिया है | कांग्रेस ने वार्ड नंबर 21 से रेखा कांशी रात्रे की जगह सीमा धृतेश को प्रत्याशी बनाया है । वार्ड नंबर 22 से हजरा खान की जगह संगीता तिवारी को प्रत्याशी बनाया है । वार्ड नंबर 30 से दिपांशू श्रीवास्तव की जगह पुष्पा दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है । वार्ड नंबर 34 से संतोष गर्ग की जगह शैलेंद्र जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है । वार्ड नंबर 36 से संदीप बाजपेयी की जगह लल्लू कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp