LIVE UPDATE

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा कारगर इंटीग्रेटेड प्लान….CM भूपेश ने चीफ सेक्रेटरी को 2 हफ्ते में प्लान तैयार करने के दिए निर्देश….डायल 112 को बनाया जाएगा प्रभावी और कारगर

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार किया जाएगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नही है । छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में भी महिलाओं की महती भागीदारी है। समाज में महिलाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना सरकार का अहम दायित्व है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार भी कृत संकल्पित है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
May 14, 2026
CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं के साथ लगातार घटित घटनाओं के कारण सरकार की चिंता उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की है। पुलिस प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्तर पर महिलाओं के कल्याण एवं सुरक्षा के संबंध में अलग-अलग योजनाएं संचालित हो रही है। जिसे समन्वित रूप से एक साथ संचालित करने की आवश्यकता है।

श्री बघेल ने कहा है कि गृह विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में दो सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने डायल 112 की व्यवस्था को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है ताकि डायल 112 से सहायता मांगने की स्थिति में पुलिस न केवल प्रभावित या पीड़ित तक तत्काल पहुंचे बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उसे पुलिस वाहन में उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचना भी सुनिश्चित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं की सहायता एवं कल्याण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को पुलिस के साथ एकीकृत ढंग से संचालित करने की योजनाए बनायी जाए। महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने में आधुनिक टेक्नालॉजी का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करते हुए मोबाईल आधारित मल्टीपल एप की व्यवस्था भी शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *