LIVE UPDATE

महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के पीछे इस IPS का हाथ, 2008 में तेजाब कांड के 3 दोषियों का किया था यही हाल….एनकाउंटर मैन के नाम से जाने जाते हैं ये पुलिस अफसर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी के एनकाउंटर की खबर सुनकर हर तरफ तेलंगाना पुलिस की तारीफ हो रही है। पुलिस के मुताबिक, यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एनकाउंटर के पीछे आईपीएस वीसी सज्जनर का हाथ बताया जा रहा है। सज्जनर इस वक्त साइबराबाद पुलिस  कमिश्नर हैं। ऐसा पहला मौका नहीं है जब दरिंदगी के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ हो। इससे पहले 2008 में भी .सज्जनर के वारंगल में एसपी रहते पुलिस ने दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने वाले तीन आरोपियों का एनकाउंटर किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

06 दिसंबर 2019 :

27 नवंबर को हैदराबाद से 27 साल की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था। डॉक्टर का शव 28 नवंबर को जला हुआ मिला था।इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को सभी आरोपियों को जांच के लिए घटनास्थल पर ले गई थी। तभी आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गए।

दिसंबर 2008 :

आंध्रप्रदेश के वारंगल में दिसंबर 2008 को दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने की घटना ने सभी को चौंका दिया था। पुलिस ने घटना से चार दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस वक्त जब पुलिस थोड़ी देर बाद तीनों आरोपियों को घटनास्थल ले गई तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर  भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी, पी हरिकृष्णा, बी संजय, श्रीनिवास राव मारे गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *