LIVE UPDATE

….जब आधी रात को SDM को करनी पड़ी महिला मित्र से शादी, कलेक्टर के कहने पर गायत्री मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी….दो SDM बने इस शादी के साक्षी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात एक एसडीएम को यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अपनी महिला मित्र से शादी रचानी पड़ी | जानकारी के मुताबिक खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की पूर्व महिला मित्र ने उनपर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था, महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एसडीएम चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे, और कई बार उसका अबॉर्शन कराया | पीड़िता की मानें तो शादी का दबाव बनाने पर एसडीएम ने उसकी बुरी तरह पिटाई भी की | शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम ऑफिस में यह फिल्मी ड्रामा दिन भर चलता रहा. इस मामले में खुद को बुरी तरह से घिरता देख एसडीएम शादी के लिए राजी हुए, जिसके बाद देर रात पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की बाकायदा शादी कराई गई. शादी में गवाह के रूप में पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी बने |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पूर्व में खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार पर महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया था । कुछ दिन पूर्व दिनेश कुमार का हापुड़ जिले में स्थानांतरण (ट्रांसफर) हुआ था जिसके बाद वो जॉइन करने हापुड़ चले गये थे । शुक्रवार को जब वो अपना सामान लेने आए तो साथ में रह रही महिला ने उनपर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन एसडीएम साहब मुकर गये तो महिला ने उनकी शिकायत करने का मन बनाया ।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आजमगढ़ जनपद के ग्राम बुढ़नपुर के रहने वाले दिनेश कुमार की इससे पहले पोस्टिंग कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर थी, गायत्री मंदिर पडरौना के पुजारी सुरेश मिश्रा ने शादी संपन्न कराई | शादी कराने वाले पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह खड्डा के एसडीएम थे जिनकी शादी अभी हुई है, इन दोनों में विवाह को लेकर कुछ अनबन थी, डीएम साहब और सबने कहा है कि शादी करा दी जाए |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles