LIVE UPDATE

कल से बदल जाएगा आपका DL और RC, पूरे देश के लिए लागू होगा एक नियम… डिटेल छिपानी होगी मुश्किल

सरकार ट्रैफिक रूल्स को लेकर लगातार बदलाव कर रही है, हाल ही में नए मोटर वाहन नियम के लागू होने के बाद अब 1 अक्टूबर यानी कल से आपके ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी में भी बड़ा बदलाव आ जाएगा, ये नए नियम 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो जाएंगे |

क्या है समस्या-
अभी तक हर राज्य में डीएल और आरसी अलग अलग होते हैं. डीएल आरसी का फॉर्मेट अलग अलग होता है जिससे दी गई जानकारियां अलग अलग पन्नों पर होती हैं. लेकिन अब इस नए नियम के लागू होने के बाद पूरे देश में एक जैसे डीएल और आरसी होंगे. बता दें कि इसे लेकर सरकार ने कुछ वक्त पहले नोटीफिकेशन जारी किया था |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माइक्रोचिप और QR कोड से लैस होगा DL-

इन स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी में माइक्रोचिप और क्यूआर कोड होंगे और इनकी प्रिंटिंग भी एक जैसी ही होगी. अभी तक हर राज्य के मुताबिक, डीएल और आरसी अलग-अलग होती हैं. नए बदलाव के बाद ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं होगा |

डिटेल छिपानी होगी मुश्किल-
इन स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस डीएल और आरसी में माइक्रोचिप और क्यूआर कोड होने की वजह से पहले कभी किए गए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को छिपाना लगभग नामुमकिन होगा. इस क्यूआर कोड के जरिए केंद्रीय ऑनलाइन डेटाबेस से ड्राइवर या वाहन के पिछले रिकॉर्ड को एक डिवाइस के जरिए पढ़ा जा सकेगा. ट्रैफिक पुलिस को उनके पास मौजूद डिवाइस में कार्ड को डालते ही या क्यूआर कोड को स्कैन करते ही गाड़ी और ड्राइवर की सारी डिटेल मिल जाएंगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *