LIVE UPDATE

अब शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के विशेष सहायक पर गिरी गाज, शिकायत मिलने के बाद हटाए गए भगत

शिक्षा विभाग में पैसे लेकर ट्रांसफर कराने का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह को हटाए जाने के बाद अब एक और अधिकारी सरकार के राडार में आ गए हैं । इस बार शिक्षा मंत्री के विशेष संहायक नवीन कुमार भगत को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार भगत के खिलाफ भी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी । प्रशासन ने भगत को मूल विभाग में वापस पदस्थ किया है ।
बता दें शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर पैसे के आरोप में प्रशासन ने बीते दिनों प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह को हटा दिया गया है । वहीं, दूसरे ओर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा है कि राजेश सिंह दो​षी नहीं हैं। लोगों की भावनाओं को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *