LIVE UPDATE

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने CM भूपेश बघेल की तारीफ की, कहा – शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री…विशेष रूप से आदिवासी अंचलों में छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीतियों का मिल रहा लाभ

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खुले दिल से तारीफ की । सुश्री उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रदेश के आदिवासी अंचलों में छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति लाकर लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए अनेक नवाचार प्रारंभ किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की पहल की गई है। आदिवासी अंचलों में कुपोषित बच्चों और एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क भोजन देने का कार्य प्रारंभ किया गया हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गुड़ और चना का वितरण प्रारंभ किया गया है। आदिवासी अंचलों के हाॅट बाजारों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इससे बड़ी संख्या में दूरस्थ अंचलों के निवासियों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। आदिवासी अंचलों के विकास प्राधिकरणों बस्तर, सरगुजा और मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में स्थानीय विधायकों को अध्यक्ष और उपाध्याक्ष का दायित्व सौंप कर विकास कार्यो में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles