LIVE UPDATE

World Cup 2019 : भारत वर्ल्ड कप से बाहर! टूट गईं 130 करोड़ लोगों की उम्मीदें, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 18 रनों से हराया

वर्ल्डकप से टीम इंडिया बाहर हो गई है, तीसरी बार वर्ल्ड कैप जितने का सपना टूट गया है, न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराकर इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई, महज 3.1 ओवर में 3 विकेट खो दिए |

शुरुआत में लगे झटकों का असर यह हुआ कि भारतीय टीम पूरे मैच में जूझती रही, रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शतकीय साझेदारी से उम्मीद जरूर जगाई लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम इंडिया बिखर गई और आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर 221 रनों पर सिमट गई, इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 239/8 बनाए थे

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मैनचेस्टर में हो रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बारिश की वजह से पहले दिन का खेल 46.1 ओवर से आगे नहीं बढ़ सका था और खेल को दूसरे दिन के लिए टालना पड़ा, आज न्यूज़ीलैंड ने पारी की बची हुई 23 गेंदों पर 28 रन बनाए और तीन विकेट भी खो दिए. 240 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद टीम इंडिया की भी बेहद खराब शुरुआत हुई है. भारत ने शुरुआत में ही 6 अहम विकेट गंवा दिए हैं |

रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की संघर्ष भरी पारी के बावजूद टीम इंडिया को विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. धोनी (50) के रन आउट होने के बाद आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 23 रनों की ज़रूरत थी. लेकिन 49.3 ओवर में भारत की पारी युजवेंद्र चहल के साथ ही समाप्त हो गई. 49वें ओवर में धोनी के बाद लॉकी फर्ग्यूसन ने भुवनेश्वर कुमार को भी आउट कर दिया था |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 रन से हारा भारत
न्यूजीलैंड ने भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया. वर्ल्ड कप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 240 रनों के लक्ष्य के आगे विराट ब्रिगेड नाकाम रही और 49.3 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई |

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles