LIVE UPDATE

मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान, कहा- बदले जाएंगे प्रदेशभर के राशन दुकान के संचालक, नए सिरे से होगा आवंटन….सितम्बर में बांटे जाएंगे राशन कार्ड

कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में राशन दुकानों के संचालक बदले जाएंगे। प्रदेश में राशन दुकानों को लेकर अनियमितता की खबर मिली थी। उन्होंने कहा कि ऐसी दुकानों की जांच की जाएगी और अगर शिकायत मिली तो राशन दुकान के संचालक बदले जाएंगे।

बता दें कि आज मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जनचौपाल लगाई, इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनी, वही मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि प्रदेश में संचालित राशन दुकानों की अनियमितता को लेकर काफी शिकायत मिल रही है, इसलिए सरकार राशन दुकानों के संचालको कोबदला जाएगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पीडीएस की जिम्मेदारी दिए जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए मंत्री ने कहा कि 65 लाख लोगों को हमारी सरकार ने सस्ता चावल उपलब्ध कराने का कदम उठाया है, मंत्री ने बताया कि सितंबर तक आम लोगों को राशन कार्ड मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles