LIVE UPDATE

बिलासपुर विधायक शैलेश ने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, सिविल लाइन थाना में दर्ज हुआ मामला….राहुल गाँधी के खिलाफ विवादित बयान के बाद मामला गरमाया

सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा राहुल गांधी के संबंध में दिए गए विवादित बयान पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एफआईआर करने की मांग की है । शैलेश पांडे ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आपत्तिजनक बयान बताते हुए राहुल गांधी और समस्त कांग्रेस का अपमान बताया है और इस घटना के संबंध में एफआईआर करने की मांग की है । विधायक की मांग पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 जुलाई को सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कहने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । देश और प्रदेश के सांसद विधायक और कांग्रेसी कार्यकर्ता इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं । इसी क्रम में आज बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को एक पत्र सौपा है, जिस पर उन्होंने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है । विधायक की मांग पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है |

पत्र में शैलेश पांडेय ने कहा है सुब्रमण्यम स्वामी दूषित मानसिकता से राहुल गांधी का अपमान कर रहे हैं और वह राजनीति लाभ लेने के लिए एक सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं । पत्र में यह भी कहा गया है कि कि राहुल गांधी देश के सर्वोच्च नेता हैं और सम्मानीय पद में हैं। इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से समस्त कांग्रेस पार्टी का अपमान हुआ है । इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है सुब्रमण्यम स्वामी के बयान से शांति भंग हो सकती है शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से ऐसी टिप्पणी की गई है इसलिए उन पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए ।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles