महिलाओं को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, सैनिटरी नैपकिन GST से बाहर, नहीं लगेगा टैक्स…35 अन्‍य उत्‍पाद भी हुए सस्‍ते


आज हुई जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं । इस बैठक में महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया । जीएसटी से सैनिटरी नैपकिन को बाहर कर दिया गया है । यानी अब सैनेटरी नैपकिन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे पहले इस पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था। इसके अलावा परिषद ने 28% स्लैब से कई वस्तुओं की दर में कमी को मंजूरी दे दी है। वहीं परिषद ने सरल रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा बम्बू फ्लोरिंग पर जीएसटी दर को घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। अब 5 करोड़ रुपए या ऊपर के टैक्स पेयर हो हर महीने रिटर्न फाइल करना होगा । वहीं 5 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वालों को तिमाही रिटर्न भरना होगा । बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘कई वस्तुओं को 28 प्रतिशत की स्लैब से निकालकर 18% में लाया गया है। 28% की स्लैब को खत्म कर देना चाहिए।

पीयूष गोयल द्वारा वित्त मंत्रालय का भार संभालने के बाद जीएसटी काउंसिल की ये पहली बैठक है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘माल एवं सेवा कर परिषद की 28वीं बैठक में चर्चा की गई कि सहकारी संघवाद के अवतार के रूप में जीएसटी पारदर्शिता और ईमानदारी कैसे लाई है, और इसके कार्यान्वयन से 125 करोड़ भारतीयों को लाभ हुआ है क्योंकि इससे उत्पादों और सेवाओं की कीमतों में कमी आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp