बिलासपुर के इस होटल में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार; ₹1.44 लाख नगद जब्त, होटल संचालक भी आरोपी
बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026. बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कमरे से 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके कब्जे से कुल ₹1,44,000 नगद राशि जब्त की गई।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जुआ खेलने के लिए कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया गया था। मामले में होटल संचालक एस.के. सिन्हा की संलिप्तता भी पाई गई, जिसके बाद उसे भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें महेश सिंह (38), हीरालाल पाल (41), अक्की जायसवाल (28), छोटू सिंह (20), संदेश मसीह (40), अनिल कुमार वर्मा (30), आकाश भोई (39) सभी निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन और विशाल छाबड़ा (40) निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।











