LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रामचंद्र मेनन 6 मई को लेंगे शपथ….राजभवन में राज्यपाल दिलाएंगी शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाद्यीश पीआर रामचंद्र मेनन सोमवार 6 मई सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेनन को मुख्य न्यायाद्यीश के पद की शपथ दिलाएंगी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरूआत 6 मई को सुबह 11 बजे से होगी। जस्टिस मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 12वें चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर ने आज यहां मंत्रालय में मुख्य न्यायाद्यीश के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली और गरिमापूर्ण समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह आर.पी. मण्डल, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव विधि रविशंकर शर्मा, पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) गिरधारी नायक, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक, सचिव राजभवन सुरेन्द्र जायसवाल, संचालक जनसम्पर्क तारण प्रकाश सिन्हा, राज्य शिष्टाचार अधिकारी अवस्थी, कमिश्नर रायपुर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर रायपुर डॉ. बासवराजू, पुलिस अधीक्षक रायपुर आरीफ शेख, आयुक्त नगर निगम रायपुर शिवअनंत तायल एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles