BJP विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में मारा गया….IG विवेकानंद सिन्हा ने की पुष्टि


दंतेवाड़ा विधायक भीमा मांडवी की हत्या के मास्टरमाइंड नक्सली मादव मुय्या को पुलिस ने मार गिराया, हमले के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में थी, पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) विवेकानंद सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात नक्सली मादव मुय्या पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. 30 वर्षीय आरोपी माओवादी की लाश किरंदुल क्षेत्र से पुलिस ने बरामद कर ली |

आईजी सिन्हा ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली इलाके में मौजूद है. उसी खबर के बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई, पुलिस को देखकर आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, गोलीबारी में आरोपी मारा गया |
बता दें कि बीते 9 अप्रैल को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की जानें गई थी। नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ कार को निशाना बनाते हुए बड़ा धमाका किया था, इस हमले विधायक की ड्राइवर एक अन्य समेत सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp