LIVE UPDATE

28 को कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आएंगे रायपुर, शिकायतों की पुलिंदा लेकर पहुंचेंगे प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले चुनावी अभियान की जानकारी लेने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 28 नवम्बर को रायपुर आ रहे है, इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे, बैठक में प्रदेश प्रभारी पुनिया इस बात की समीक्षा करेंगे कि चुनाव के दौरान किसने पार्टी का सहयोग किया था और किसने विरोध । इसके साथ ही वे सभी सीटों के प्रत्याशियों से भी चर्चा करेंगे और उस सीट के कार्यकर्ताओं व नेताओं की भूमिका की जानकारी लेंगे |

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव सम्पन होने के बाद चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं की भूमिका की पड़ताल करने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 28 नवम्बर को रायपुर आ रहे है, जहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी पुनिया इस बात की समीक्षा करेंगे कि चुनाव के दौरान किसने पार्टी का सहयोग किया था और किसने विरोध, इसके साथ ही वे नेताओं से बात कर प्रदेश के हर सीटों के कार्यकर्ताओं व नेताओं की भूमिका की जानकारी लेंगे | इस दौरान सभी सीटों के प्रत्याशी भितरघात करने वाले नेताओं की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को सौपेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहां कि इस बार युवाओं, किसानों सहित सभी वर्गों में कांग्रेस के प्रति झुकाव देखने को मिला, उसे देखकर साफ कहां जा सकता है कि इस बार छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है, इसके साथ ही उन्होंने कहां कि इस बार के विधानसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों ने कांग्रेस का साथ दिया है |

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहां कि 11 दिसम्बर को चुनाव के नतीजे आने के साथ ही हमारी जीत तय होगी, जिस तरह से रुझान मिल रहा है उससे भी कही ज्यादा सीटे हम जीतेंगे | किसानों को उन्होंने कहां कि जिस उम्मीद से आपने ने हम पर भरोसा दिखाया है, सरकार बनते ही आप सबकी कर्जा माफ हो जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles