1 जुलाई से कई नियमों में हुआ बदलाव, पैसे ट्रांसफर करने में नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज….गैस सिलेंडर सस्ता….ट्रेनों का बदला समय….जाने आज से क्या कुछ बदला गया


जुलाई महीना शुरू होने के साथ ही आज से कई नियम बदल गए हैं, नए नियम बदलने से  जहा कुछ मामलों में आपको रहत मिलेगी तो वही कुछ का असर सीधा आपके जेब पर पड़ेगी | आरबीआई में जहा पैसा भेजना सस्ता हो गया है |

वही रेलवे ने 250 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किए गए है , गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम की है. वहीं ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा और मारुति ने कार के दामों में इजाफा किए है |

आरटीजीएस-एनईएफटी
आज एक जुलाई सोमवार से RTGS और NEFT सिस्टम के जरिए फंड ट्रांसफर करना सस्ता हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फैसला किया है कि इस तरह के ट्रांजैक्शंस पर अब किसी तरह का शुल्क नहीं लगाया जाएगा। रिजर्व बैंक ने RTGS और NEFT सिस्टम के जरिए होने वाले फंड ट्रांसफर पर 1 जुलाई से सभी तरह के चार्जेज खत्म करने के फैसले का ऐलान किया था। आरबीआई ने बैंकों से ग्राहकों को इसी दिन से फायदा पहुंचाने को कहा है।

सस्ता हुआ गैस
आज से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100.50 रुपये की कमी की गई है. उपभोक्ताओं को आज से 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये का भुगतान करना होगा. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेन के समय में बदलाव
रेलवे ने रविवार को कहा कि आज से वह अपनी नई समय सारणी लागू करने जा रहा है, उत्तरी रेलवे ने 267 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. रेलवे जोन ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर दो नई तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की है. चार ट्रेनों के गंतव्य को विस्तारित किया गया है |

देहरादून-नयी दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा जंक्शन तक और अलीगढ़ मुराबाद पैसेंजर गजरौला तक जाएगी. रेलवे जोन ने 148 ट्रेनों का प्रस्थान समय बदल दिया है जबकि 93 ट्रेनों का प्रस्थान समय पहले कर दिया गया है. अन्य जोन में भी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है |

आरबीआई ने इसमें भी किया बदलाव
आज से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) के कर्ज के लिए औसत आधार दर 9.18 फीसदी निर्धारित की है. आरबीआई ने पिछले दिनों कहा था कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) द्वारा एक जुलाई से आरंभ होने वाली तिमाही में उनके कर्जदारों के लिए औसत आधार दर 9.18 फीसदी लागू होगी |

कार की कीमतों में इजाफा
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आज से कार की कीमतों में भी बदलाव किए हैं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की कीमत में 36 हजार रुपये तक का इजाफा करने का फैसला किया है. कंपनी के इस फैसले के बाद स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसी कार महंगी हो जाएंगी. मारुति सुजुकी इंडिया ने सेडान कार की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp