CM भूपेश हुए दिल्ली रवाना…..राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात….अध्यक्ष पद पर बने रहने पर करेंगे चर्चा….कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राहुल लेंगे आज बैठक


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना चुके है, वे दिल्ली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे | बताया जा रहा है कि इस बीअतका में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर चर्चा करेंगे |

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सोमवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद यह उनकी पहली मुलाकात होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोमवार की शाम गांधी के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे।

वही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जहा अपने इस्तीफे को लेकर आड़े हुए वैसे में मुख्यमंत्रियों की इस बैठक में को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है | पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाने की कोशिस करेंगे | राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की 25 मई को हुई बैठक में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp