मंत्री अमरजीत भगत को खाद्य, योजना और संस्कृति विभाग का मिला प्रभार…राजभवन से आदेश जारी


भूपेश मंत्रिमंडल के नए सदस्य अमरजीत भगत को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग का प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव पर राज्यपाल के अनुमोदन उपरांत आज यह आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि अमरजीत भगत ने 29 जून को राजभवन में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के सदस्य की शपथ लिए थे, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में अमरजीत भगत को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्रीमंडल के सदस्य व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे |

बता दें कि भूपेश मंत्रिमंडल में एक पद मंत्री का रिक्त था, विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद दिसम्बर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 12 मंत्रियों ने शपथ ले लिया था, सामने लोकसभा चुनाव होने के कारण कांग्रेस ने एक पद रिक्त रखा था, रिक्त पड़े मंत्री पद पर सीतापुर विधायक अमरजीत भगत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई |

बता दें कि अमरजीत सिंह भगत को कांग्रेस पार्टी ने पहली बार 2003 के विधानसभा चुनाव में सीतापुर से मैदान में उतारा, इस चुनाव में अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी राजाराम भगत को हराया और पहली बार विधायक बने, इसके बाद 2008 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के गणेशराम भगत, 2013 के चुनाव में बीजेपी के राजाराम भगत और 2018 के चुनाव में बीजेपी के ही प्रत्याशी गोपाल राम को हराया और लगातार चौथी बार विधायक बने |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp