LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : हरियाणा में फंसा पेंच, अमित शाह ने रद्द किया दौरा, दिल्ली तलब किए गए CM खट्टर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश की सभी 90 सीटों के लिए एक चरण में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस बार भी यहांं भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। हालांकि कुछ छोटी पार्टियां भी मैदान में हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने अपने काम और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के आधार पर वोट मांगे, वहीं कांग्रेस ने सरकार के कामकाज की खामिया गिनाईं। 2014 में भाजपा ने पहली बार प्रदेश में बहुमत हासिल किया था। तब पार्टी ने 90 में से 47 सीट पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को 76.54 फीसदी वोट हासिल हुए थे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा से बात की है, माना जा रहा है कि सोनिया ने सरकार की संभावनाओं  के संबंध में हुड्डा को फोन किया है | हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह ने उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा का दौरा टाल दिया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जहां बीजेपी, शिवसेना के साथ सरकार बना रही है वहीं हरियाणा में अभी असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मतगणना शुरू होने के बाद से मनोहर लाल मीडिया के सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में आगे की रणनीति पर बात होगी।

जननायक जनता पार्टी (JJP) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का कहना है कि वे अभी इंतजार करेंगे। उनके युवा नेताओं ने कई दिग्गजों को पछाड़ा है। थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक करेंगे और नेता चुनेंगे। अभी तय नहीं किया है कि भाजपा के साथ जाएंगे या कांग्रेस के साथ।हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस में से किसी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में 10 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) किंग मेकर की भूमिका में हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक टीवी चैनल के अनुसार, भाजपा ने दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रकाश सिंह बादल के जरिए उनसे बात की जा रही है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस के खाते में 21 सीट जाती नजर आ रही है। जननायक जनता पार्टी को 10 तो अन्य को 9 सीट मिल सकती है। प्रदेश में कुल 90 सीटे हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles