द बाबूस न्यूज़

हटाए गए कलेक्टर…..महिला डॉक्टर से विवाद के बाद राज्य सरकार ने की कलेक्टर की छुट्टी, चार माह पहले हुई थी पोस्टिंग


राज्य सरकार ने विवादों के कारण चर्चा में रहे झारखंड साहिबगंज के उपायुक्त राजीव रंजन को हटा दिया है, उन्हें 28 जून को साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया था, चार माह पहले ही उन्होंने एक जुलाई को साहिबगंज डीसी का प्रभार ग्रहण किया था | माना जा रहा है कि  महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में उनका तबादला किया गया है. उन्हें वहां से हटा कर निदेशक नगरीय प्रशासन बनाया गया है |

साथ ही झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, उनकी जगह वरुण रंजन को साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया है, कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है |

उनके साथ ही सिमडेगा की उपायुक्त विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए उनकी जगह मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को वहां का डीसी बनाया गया है, कुछ अन्य अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp