स्कूल शिक्षा मंत्री का बैग ट्रेन से चोरी, बैग में था 30 हजार रुपये नगद….मंत्री ने नहीं कराई एफआईआर, जानिए क्या है वजह


अब तक तो आम जनता को ट्रैन में चोरी की घटना का सामना करना पद रहा था, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को इस घटना का सामना करना पड़ा है, रायपुर से पेंड्रा रोड जाते समय मंत्री का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी हो गया, पेंड्रा रोड पहुंचने के बाद मंत्री ने बैग  नहीं होना पाया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया, मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे की घटना है, बुधवार सुबह तक बैग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली |

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमरकंटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा के लिए रवाना हुए थे, पेंड्रा पहुँचते ही उन्होंने बैग पर ध्यान दिया, लेकिन बैग नहीं मिला | अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा रोड रेस्ट हाउस पहुंचने के बीच बैग चोरी हुआ, बैग में 30 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान थे. फिलाहल मामले में रेल और पुलिस प्रशासन द्वारा बैग को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, मंत्री बुधवार को स्कूलों में बच्चों को नश्ता बांटे जाने के कार्यक्रम में शामिल होने पेंड्रा पहुंचे हुए हैं |

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का कहना है कि बैग चोरी की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है, क्योंकि इससे पहले भी एक मंत्री का बैग गायब हो गया था, जिसे उनके कार्यकर्ता ने ही सुरक्षा के लिहाज से अपने पास रखा था, बाद में इसका पता चला | ऐसे में हो सकता है कि कोई कार्यकर्ता बैग अपने पास रखा हो, इसलिए फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, लेकिन आगे कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दी जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp