बिग ब्रेकिंग : रायपुर, बिलासपुर महापौर की सीट सामान्य….धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव ओबीसी के लिए आरक्षित


निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है, प्रदेश के सभी नगर निगम के लिए आरक्षण तय होना शुरू हो गया है, बिलासपुर नगर पालिक निगम की सीट भी सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है, वहीँ रायपुर नगर निगम सीट भी सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है | कोरबा नगर पालिक निगम की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। कोरबा के साथ ही धमतरी नगर पालिक निगम की सीट भी ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है । राजनांदगांव नगर पालिक निगम की सीट भी ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है |

1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
5. राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
7. रायपुर (अनारक्षित)
8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
9. बिलासपुर (अनारक्षित)
10. भिलाई (अनारक्षित)
11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
12. दुर्ग (अनारक्षित)

बता दें कि 10 नगर निगम और 39 नगर पालिकाओं और 105 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है, नगर निगम के महापौर का आरक्षण दोपहर 12 बजे से शुरू  हो गया था, इसके बाद अब नगर पालिका और फिर नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया कार्रवाई शुरू होगी |

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp