कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावास और स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया…. पांडातराई हायर सेकेडरी स्कूल में पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले, छात्रावास अधीक्षक को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश


कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत मंगलवार को जिले के बैगा-आदिवासी बाहूल पंडरिया विकासखण्ड के विभिन्न आश्रम-छात्रावास और स्कूलों में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया । कलेक्टर श्री शरण के पांडातराई हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण के दौरान पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले । इस स्कूल में 24 शिक्षकों की व्यवस्था है।  कलेक्टर ने स्कूल की अध्यापन कार्यों की व्यवस्था देखीं। सभी कक्षाओं में पहंुचकर बच्चों से चर्चा की । कला संकाय के बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित भारतीय इतिहास और भूगोल से जुडे सवाल किए। कामर्स कक्षा में पहुंचकर बच्चों से एकाउंटंेट और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल किए। बच्चों से अंग्रेजी विषय और व्याकरण से जुडे सवाल किए। बच्चो से संतुष्टजनक जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर ने हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य और संबंधित विषयों से शिक्षकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को इस स्कूल के सभी शिक्षकों को वनांचल क्षेत्रों में पोस्टिंग करने और वनाचंल क्षेत्रों के शिक्षकों को यहां पदस्थ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने देवसरा, कुई-कुकदूर, पोलमी, कोदवागोदान में संचालित कन्या-बालक आश्रम-छात्रावासों का निरीक्षण किया। पांडातराई छात्रावास में सुरक्षागत कारणों की कमी की वजह से अधीक्षक श्री कृष्णदत्त तिवारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया । कलेक्टर ने 12 अलग-अलग कार्यों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में पुरा करने के निर्देश दिए । कलेक्टर श्री शरण ने पांडातराई छात्रावास में मरम्मत कार्य के लिए सहायक आयुक्त को निर्देेश दिए । कुई छात्रावास पहंुचमार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देेश दिए। कुई में नए 500 सीटर छात्रावास की निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। पोलमी में संचालित विशेष पिछड़ी जनजाति बालक-बालिका शिक्षा परिसर में अगले माह से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए निर्देश दिए। कोदवागोडान में बालिका छात्रावास में पेयजल व्यवस्था की कमी को दूर करते हुए नए हैंडपम्प खनन करने के निर्देश दिए। वहां सुरक्षा प्रहरी की व्यवस्था करने के लिए अनुविभागीय अधिकरी को निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दीवारों के उपरी भाग में कॉटा तार लगाने के लिए पीडब्लूडी को निर्देश दिए । कलेक्टर ने सेन्दूरखार और रूखमीदादर अस्पताल को मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए आरईएस एसडीओ को निर्देश दिए । आश्रम-छात्रावासों के बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कुकदूर की मेडिकल अफसर को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शरण ने पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र पोलमी में आदिवासी बैगा बच्चों के साथ भोजन किया। भोजन शुरू करने से पहले बच्चों ने मंत्रोच्चारण किया। श्री शरण ने बालक और कन्या छात्रावास पहंुच कर उनके साथ समय भी बिताए। छात्र-छात्राओं की समस्याएं भी सुनी और उनके तत्काल समाधान भी किया। वनांचल क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पंडरिया एसडीएम प्रकाश टंडन, सहायक आयुक्त आदिम जाति आरएस टंडन, जनपद पंचायत सीईओ नवीन भट्ट, लोक निर्माण और आरईएस विभाग के एसडीओ और कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रसंगिना साधु सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp