सुनील अरोड़ा होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 1980 बैच के हैं IAS अफसर, 2 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार, जानें उनके बारे में सबकुछ


आईएएस सुनील अरोड़ा देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे, विधि मंत्रालय ने सोमवार को अरोड़ा की नियुक्ति को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उसे अनुसंशा के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा है | आईएएस अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी रावत की स्थान  लेंगे | निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है | बतौर चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की नियुक्ति 2017 में हुई थी |

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस सुनील अरोड़ा दो दिसम्बर को भारत मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पदभार ग्रहण करेंगे, बता दें कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी रावत का कार्यकाल एक दिसम्बर को समाप्त हो रहा है | मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अरोड़ा की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की अधिसूचना जल्द जारी की जायेगी |

सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया, इसके साथ ही अरोड़ा वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर रह चुके है, वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे है |

नौकरशाही का लंबा अनुभव 
-अरोड़ा केंद्र सरकार में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं।
– वह सूचना एवं प्रचारण मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमविभाग के सचिव रहे
– वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे अहम विभागों और मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दी
– नागरिक उड्डयन मंत्रालय में भी संयुक्त सचिव और एयर इंडिया के सीएमडी भी रह चुके हैं

कौन हैं सुनील अरोड़ा?

-सुनील अरोड़ा साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है।
– वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।
– वह साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं।
– वह पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें दो साल तक वह अतिरिक्त प्रभार में थे जबकि तीन साल तक उनके पास कंपनी का पूर्णकालिक प्रभार था।
– वह राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।
– वह वर्ष 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर थे।
– वह वर्ष 2005-2008 के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे।
– वह राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं निवेश विभागों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp