Breaking : सहायक सचिव ने अपने सीनियर अफसरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, अनुसूचित जनजाति कल्याण थाने में दर्ज कराई शिकायत….पुलिस ने जारी किया नोटिस
माध्यमिक शिक्षा मंडल से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है, माशिम के सहायक सचिव मुहूर्त सिंह ने अफसरों पर आरोप लगाया है कि बेवजह ही परेशान किया जा रहा है, सहायक सचिव मुहूर्त सिंह ने अफसरों के खिलाफ थाने में मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
माशिमं के सहायक सचिव मुहूर्त सिंह ने अफसरों के खिलाफ अनुसूचित जनजाति कल्याण थाने में शिकायत की है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत पर कार्रवाई चल रही है, संबंधित अफसरों को नोटिस जारी किया गया है । इस मामले में अफसरों को 22 सितंबर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है । इस शिकायत के बाद माशिम में हड़कंप मचा हुआ है |









