LIVE UPDATE
Trending

CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज: PM मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कर रहे हैं सराहनीय प्रयास’

सोशल मीडिया पर 'Happy Birthday CM' ट्रेंड कर रहा है, जहाँ आम जनता से लेकर दिग्गज नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रायपुर, 21 जुलाई 2025 | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व और प्रदेश के विकास के प्रति उनके समर्पण की सराहना की है।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की प्रगति और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश भर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह होते ही मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं पहुँचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

बगिया में पारिवारिक जन्मदिन समारोह
वहीं जन्मदिन पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम जशपुर के बगिया पहुँचने वाले हैं। गृह ग्राम पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ सादगी और परंपरा से जन्मदिन मनाएंगे, भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंगे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन का केक काटेंगे साथ ही ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे, गांव के लोगों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने का उत्साह साफ दिख रहा है। गृहग्राम में परिवार संग जन्मदिन मानाने के पश्चात् सीएम साय शाम को रायपुर लौटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles