LIVE UPDATE
Trending

सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़की कलेक्टर…जबरदस्ती पर्ची छीनने वालों पर FIR के निर्देश, अस्पताल में लगवाएँ CCTV कैमरा, अफसरों को जमकर फटकार

  • मरीजों पर बाहर से दवा खरीदने का दबाव डालने की शिकायतों पर निरीक्षण में अशर्फी देवी अस्पताल पहुंची कलेक्टर रानू साहू

कलेक्टर रानू साहू ने आज अशर्फी देवी अस्पताल स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों से जबरदस्ती पर्ची लेकर बाहर की दुकानों से दवा लेने का दबाव डालने की शिकायत मिली है।

उन्होंने इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि अस्पताल में आए मरीज जब इलाज के बाद डॉक्टर की पर्ची लेकर बाहर निकलता है तो बाहर खड़े कुछ लोग उन मरीजों से जबरदस्ती दवा की पर्ची लेते है तथा अस्पताल के बाहर स्थित दुकानों से दवा खरीदने के लिए मरीज तथा उनके परिजनों पर दबाव डालते है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल अस्पताल में सीसी टीवी लगवाने तथा मरीजों पर दबाव डालने वाले ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा।


कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि यहां शहर के साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से लोग इलाज के लिए आते है। जिनमें से बहुत से लोग निम्न आय श्रेणी के होते है। सरकार ने ऐसे लोगों के इलाज व उपचार व राहत के लिए ही सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने धन्वतंरि मेडिकल स्टोर खोले है। जहां लोगों को 70 प्रतिशत से अधिक छूट के साथ जेनेरिक दवाएं मिल रही है। ऐसे में इन मरीजों पर बाहर से ऊंचे दाम पर दवाई खरीदने का दबाव डालना अत्यंत निदंनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने निरीक्षण के दौरान धन्वतंरि मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संचालक से शासन द्वारा निर्धारित सभी दवाएं मुहैय्या करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने मेल, फिमेल वार्ड में इलाजरत मरीजों से बात की तथा उनसे अस्पताल में मिल रहे इलाज, दवाई व खान-पान के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने प्रबंधन को अस्पताल में साफ-सफाई रखने, आवश्यक मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा करवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, डॉ.रूपेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तत्काल शुरू करें नवनिर्मित वार्ड

कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस दौरान अशर्फी देवी अस्पताल परिसर में बने नवनिर्मित वार्ड का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि वार्ड में निर्माण संबंधी सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने वार्ड को तत्काल शुरू करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *