संपत्ति व जल टैक्स कल रविवार तक कर ले जमा….नहीं तो, स्पायरो व राजस्व की टीम वसूली करने कभी भी पहुंच सकती है आपके घर….विकास भवन समेत इन जगहों पर होगी जमा


ऐसे कर दाता जिन्होंने अभी तक अपना पापर्टी व वाटर टैक्स जमा नहीं किया है, वे रविवार को भी टैक्स जमा कर सकेंगे। रविवार को विकास भवन, टाऊन हाल सहित सभी जोन कार्यालय खुले रहेंगे, जहां शहर के करदाता टैक्स जमा कर सकेंगे।

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार होने के बावजूद लक्ष्य को पूरा करने विकास भवन सहित चारों जोन में टैक्स जमा करने की सुविधा जारी रहेगी। यहां कार्यालयीन समय में शहरवासी पहुंचकर संपत्ति व जल कर जमा कर सकते हैं।

वही स्पायरो व राजस्व की टीम द्वारा शहर के ऐसे करदाता जिन्होंने संपत्ति व जल का भुगतान नहीं किया है। ऐसे लोगों को फोन करने के साथ एसएमएस के माध्यम से भी कर भुगतान करने की अपील की जा रही है। इसी तरह स्पायरो व निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जोन में भ्रमण कर बकायादारों से कर भुगतान कराया जा रहा है।

रविवार को निगम के विकास भवन, टाऊन हाल सहित चारों जोन कार्यालय में टैक्स जमा लेने के साथ स्पायरो व राजस्व की टीम द्वारा सभी वार्डों के घर-घर दस्तक देकर टैक्स जमा कराया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp