Trending

विधायक का विवादित बयान : पूर्व मंत्री बांधी ने सतनामी समाज पर की अभद्र टिप्पणी….कांग्रेस ने ट्वीट कर पूछा- यह कैसी भाषा बोल रहे हैं विधायक” … देखिये वीडियो बांधी ने क्या बोला


छत्तीसगढ़ के मस्तुरी विधानसभा विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एक कार्यक्रम में दिए अपने बयान को लेकर विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं | सार्वजनिक कार्यक्रम में दिया एक बयान सूबे में सियासती तूफ़ान मचा रहा है । कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान वे सतनामी समाज को लेकर कुछ विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. इसी लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता धनजय ठाकुर ने ट्वीट किया है. उन्होंने विधायक कृष्णमूर्ति और बीजेपी से सवाल किया है, ट्वीट किया है और सवाल किया है कि ‘यह कैसी भाषा बोल रहे हैं विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी’ वायरल वीडियो क़रीब 19 सेंकड का है, जिसमें डॉ बांधी मंच से संबोधन दे रहे हैं।

धनजय ठाकुर ने लिखा कि ये कैसी भाषा बोल रहे हैं, भाजपा विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष डॉ कृष्णमूर्ति बांधी. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बांधी के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है |

-: देखिये वीडियो :-

डॉ बांधी उस वायरल वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं-‘जबान ला अपन गंदा मत करो..कोई ला गंदा गाली देकर के..ओमा अइसे हे सतनामी समाज आशीर्वाद देहे कम जानथे..दईया मइया धरे ले ज़्यादा जानथे..ए कहथें साला ओही गोड ले साला भ्रष्टाचार के जीव चढगे हे.. बांधीजी हर ओकर कमीशन खाए हे..एकरे कारन नई बनाए.. तुहर से मांग के करें रहेंव का’ यह वायरल वीडियो क़रीब 19 सेंकड का है, जिसमें डॉ बांधी मंच से संबोधन दे रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp