LIVE UPDATE

विदेश मंत्रालय ने दी एयर स्ट्राइक की जानकारी, कहा – जैश कर रहा था और आत्मघाती हमलों की तैयारी….बालाकोट में जैश के कैंप पर हुई एयर स्ट्राइक, कई आतंकी मारे गए….जैश ने पुलवामा में किया था हमला, हमने स्ट्राइक से दिया जवाब

पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना द्वारा बड़ी कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया बयान विदेश सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय गोखले ने कहा कि 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हुए थे, इससे पहले पठानकोट में भी जैश की तरफ से आतंकी हमला किया गया था, पाकिस्तान हमेशा इन संगठनों की अपने देश में मौजूदगी से इनकार करता आया है |

पाकिस्तान को कई बार सबूत भी दिए गए लेकिन उसने आतंकी संगठन के खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई की.पाकिस्तान के रुख को देखते हुए हमने कदम उठाने की रणनीति तैयार की. आज सुबह बालाकोट में एयर स्ट्राइक की है जिसमें जैश के कमांडर समेत कई आतंकियों को ढेर किया गया है. यह एक असैन्य कार्रवाई थी जिसमें आतंकी संगठनों को निशाना बनाया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि जैश के बालाकोट कैंप पर एयर स्ट्राइक की गई, जैश का कमांडर मौलाना युसुफ अजहर ट्रेनिंग कैंप चला रहा था, स्ट्राइक में किसी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ. मौलाना युसुफ अजहर जैश के मुफिया अजहर मसूद का जीजा है. सरकार ने कहा कि जैश पिछले दो दशक से पाकिस्तान में एक्टिव है, लेकिन पाकिस्तान कभी इस बात को नहीं मानता है |

गोखले ने बताया कि 20 साल से पाकिस्तान आतंकी साजिश रच रहा था और आतंकी संगठनों पर आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles