राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा…. 4 पन्नों का पत्र लिखकर कहा- हार के लिए मैं जिम्मेदार….पार्टी को बनाने के लिए कड़े फैसले जरूरी


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने ट्वीटर पेज पर इस्तीफे को लेकर चार पन्नो का खुला पत्र लिखा है |

राहुल गांधी ने लिखा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की मैं जिम्मेदारी लेता हूं, हमारी पार्टी के विकास के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है, इस कारण से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहना मेरे लिए गर्व की बात है |

राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसके मूल्यों और आदर्शों ने हमारे देश की सेवा की है। मैं देश और अपने संगठन का आभार प्रकट करता हूं |

राहुल गांधी ने लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 में मिली हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. हमारी पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही जरूरी है. यही कारण है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें पार्टी में बदलाव के लिए अधिकृत किया था. इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे पर अड़े हुए हैं, हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें |

2019 में मिली हार के लिए पार्टी को पुर्नसंगठित करने की जरूरत है. पार्टी की हार के लिए सामूहिक तौर पर लोगों को कठिन निर्णय लेने होंगे. यह बेहद गलत होगा कि पार्टी की हार के लिए सबको जिम्मेदार ठहराया जाए, लेकिन पार्टी अध्यक्ष होने की वजह से मैं अपनी जिम्मेदारी से भागूं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहुत से साथियों ने मुझे सुझाव दिया कि मैं ही कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष का नाम चुनाव करूं. यह सही है कि किसी की तत्काल जरूरत है कि कोई हमारी पार्टी को लीड करे. मेरे लिए किसी एक का चयन करना गलत होगा. हमारी पार्टी का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि अब यह पार्टी ही तय करेगी कि कौन हमारा नेतृत्व हिम्मत, प्यार और जिम्मेदारी के साथ कर सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp