LIVE UPDATE

राहुल गाँधी के निशाने पर आए CM रमन सिंह!….बोले – 36 सौ करोड़ के नान घोटाला में एक डायरी मिली, लिखा था – CM मैडम को पैसा भेजा, डॉक्टर साहब को पैसा दिया…..मुख्यमंत्री बताएँगे CM मैडम और डॉक्टर साहब कौन है? पनामा पेपर में पकिस्तान के नवाज शरीफ को जेल, मुख्यमंत्री के बेटे पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस की सरकार आई तो होगी कार्रवाई

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला है | डोंगरगढ़ में किसान जवान हुंकार रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ आए, लेकिन नोटबंदी, भ्र्ष्टाचार के बारे मने कुछ भी नहीं बोला, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर इन पार कुछ बोलते तो उन्हें जनता भगा देती |

मोदी सरकार पर राफेल खरीदी पर करोड़ों रूपए का घोटाला और भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो कंपनी पिछले 70 साल से हवाई जहाज बना रही है, उस कंपनी से खरीदी न करके अनिल अम्बानी की कंपनी से हवाई जहाज खरीदी गई जिस कंपनी ने आज तक एक हवाई जहाज नहीं बनाया है, इस खरीदी में करोड़ों रूपए का घोटाला हुआ है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के नवाज शरीफ का नाम पनामा पेपर में आने से उन्हें जेल में डाला गया, लेकिन यहाँ डॉ रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन मैं वायदा करता हूँ अगर कांग्रेस कि सरकार बनी तो ऐसे भ्रष्टाचारी पर जरूर कार्रवाई होगी |

राहुल ने कहा कि 36 हजार करोड़ नान घोटाला मामले में एक डायरी मिलती है जिसमें लिखा होता है कि सीएम मैडम , डॉक्टर साहब को पैसा भेजा गया | मैं डॉ रमन सिंह से पूछना चाहता हूँ कि डायरी में लिखे ये सीएम मैडम और डाक्टर साहब कौन है, इन पर अब तक खुलासा क्यों नहीं हो सका |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles