LIVE UPDATE
Trending

यहाँ नहीं होती कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं….”हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” की तैयारियों पर बात करने बैठे नेताओं के सामने कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने उठाया मुद्दा, यह मिला जवाब

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है, चुनाव को अब एक साल से भी काम समय बचा हुआ है, राजनितिक पार्टियां कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने अपने अपने अभियान की शुरुवात करने जा रहे हैं | कांग्रेस भी जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है, इसी की तैयारी को लेकर आज पीसीसी ने बैठक बुलाई थी, इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के सामने सरकारी दफ्तरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने का मुद्दा उठा । बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने यह मुद्दा उठाया। इस पर कई और पदाधिकारियों ने भी सहमति जताई। पांडेय कहते रहे, लेकिन मंच पर बैठे पदाधिकारियों ने यह कहकर टाल दिया कि फिलहाल हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर बात करें।

राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला, गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, सुशील आनंद शुक्ला, रवि घोष, विनोद वर्मा की मौजूदगी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर बात की गई। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान जब बिलासपुर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की बारी आई तो उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर बात करने से पहले वे इस बात पर ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं कि कार्यकर्ता जब लोगों के बीच जाते हैं तो उनकी अपेक्षाएं रहती हैं। लोग अपना काम बताते हैं। उस समय कार्यकर्ता आश्वासन दे देते हैं, लेकिन बाद में पुलिस, नगर निगम, कलेक्टोरेट या अन्य विभागों में उनकी बात नहीं सुनी जाती। इससे कार्यकर्ताओं के साथ धर्मसंकट की स्थिति बन जाती है, क्योंकि बाद में जब उन्हीं लोगों के सामने जाना होता है, तो वे जवाब देने की स्थिति में नहीं रहते। यह सुनकर मंच पर बैठे नेताओं ने कहा कि यह आज की बैठक का विषय नहीं है। मंच से बैठक में मौजूद अन्य नेताओं से भी सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि आज की बैठक में इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए? इसे लेकर कुछ लोग सहमत थे, लेकिन ज्यादातर ने इंकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 हजार से ज्यादा बूथों तक जाएंगे

आज की बैठक में सीएम भूपेश बघेल बिल्हा दौरे पर होने के कारण शामिल नहीं हो सके। बैठक में करीब 20 हजार बूथों तक जाने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस के 308 ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें अपने-अपने क्षेत्र में मंत्री-विधायकों को भी शामिल होना है। 26 जनवरी से अभियान की शुरुआत होगी, जो दो महीने तक चलेगी। विधानसभा चुनाव से पहले अभियान राज्य में करीब सालभर बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए लगभग हर बूथ और हर घर तक संपर्क करने की योजना है। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। खास बात यह है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ-साथ सभी मोर्चा और संगठन के कार्यकर्ता रिचार्ज हो जाएंगे।”,

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles