LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हुई मुलाकात, एक घंटे की मुलाकात में प्रदेश के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाासचिव प्रियंका से देश प्रदेश के राजनीति हालातों पर खुलकर चर्चा की। भूपेश बघेल रात्रि 8 बजे  उनसे मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे. जहां  क़रीब 1 घंटे तक छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया | इसके पहले उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की । बता दें सीएम भूपेश 3 दिन से दिल्ली प्रवास पर हैं वहीं आज दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर लौट रहे हैं ।

सीएम बघेल ने राष्ट्रीय महासचिव को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिलाओं के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य शासन द्वारा किए जा प्रयासों का बिंदुवार ब्योरा दिया । प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार की अभिनवकारी पहल, सुराजी ग्राम योजना को अन्य राज्यों में भी लागू किए जाने पर उनसे सलाह ली । कुपोषण एवं एनिमिया की पीड़ा से मुक्ति दिलाने की प्रदेश सरकार के पहल की प्रियंका गांधी ने काफ़ी सराहना की । साथ ही छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद ओर आदिवासी इलाक़ों में प्रदेश सरकार की नीति विश्वास, सुरक्षा ओर विकास की नीति से काफ़ी प्रभावित हुई ।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रियंका गांधी ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्यों में किए जानें हेतु, आर्थिक सुधारों और मंदी से निपटने पर उनसे सुझाव लिए चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, भले ही देश इस वक्त मंदी की मार से जूझ रहा हो, लेकिन छत्तीसगढ़ इस मंदी की मार से अछूता रहा है. ऑटो सेक्टर में उछाल और रोजगार बढ़ने के बाद अब प्रदेश में रियल स्टेट में भी निवेश बढ़ा है. छत्तीसगढ़ में जमीनों की बिक्री में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है |


बैठक में कई राज्यों के सीएम मौजूद थे इसमें मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य नेता सोनिया गांधी के आवास पर बैठक में शामिल हुए थे ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *